देशराज्य

झारखंड में स्पेन की पर्यटक के साथ गैंगरेप, दुमका में टेंट लगाकर कपल कर रहा था नाइट स्टे

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

रांची, एजेंसी। झारखंड के दुमका में एक स्पेनिश पर्यटक के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला अपने पति के साथ बाइक राइडिंग कर घूमने निकली थी। यहां दुमका में उन्होंने टेंट लगाकर नाइट स्टे किया था, तभी अचानक 7-8 युवकों ने टेंट पर धावा बोल दिया। पति के साथ मारपीट की और स्पेनिश पर्यटक के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

बता दें कि यह स्पेनिश कपल पाकिस्तान और बांग्लादेश के बाद भारत पहुंचा था। महिला की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है। इस घटना के बाद पीड़ित महिला बाइक पर सवार होकर अस्पताल पहुंची और अपनी आपबीती बताई।

इधर घटना की जानकारी लगने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है। इधर इस मामले में राजनीति भी शुरु हो चुकी है। बजट सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया गया। बीजेपी ने इसे प्रदेश के साथ-साथ देश की बदनामी करने वाली घटना करार दिया है।

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu