आईपीओ में निवेश कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिराह का खुलासा – सायबर क्राइम पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार

आईपीओ में निवेश कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिराह का खुलासा
– सायबर क्राइम पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार
भोपाल। एक नामी कंपनी के आईपीओ में निवेश कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिराहे के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने बड़ी संख्या में मोबाईल फोन मय सिमकार्ड, वाई-फाई डोंगल डिवाईस मय सिमकार्ड, चैकबुक, एटीएम कार्ड के अलावा दापे दर्जन से अधिक सिमकार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक इस गिराह ने बीते साल सुरजकुंज अवधपुरी निवासी 38 वर्षीय सुधीर सिंह पिता राज नायक सिंह ने लिखित शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि वह सितम्बर 2024 में टेलीग्राम के माध्यम से कोईनसाला मीडिया(इण्डिया) प्रायवेट लिमिटेड से जुड़ा। यह कंपनी क्रिप्टो का लेन देन करती है जिसमें शुरूआत में उसवके द्वारा 2, 5 एवं 8 हजार रूपये का निवेश किया गया था। इसके बदले में कुछ दिनों बाद उसे 20 हजार रूपये का रिटर्न प्राप्त हुआ था। बाद में पीडि़त से ठगों ने लालच देकर पांख्, तीस और 1 लाखप 20 हजार रुपए का निवेश कराया। बाद में उनके द्वारा जब उक्त राशि निकालने का प्रयास किया गया तो उनसे बहाना बनाकर 3 लाख 60 हजार रूपये और जमा करा लिए गए। इसके बाद भी उनके पैसे नहीं निकले, तो ठगों ने उन्हें फिर से झांसा देते हुए उनसे 6 लाख 80 हजार रूपये और जमा करा लिए। इस दौरान पीडि़त के खाते में आनलाइन पैसा कंपनी के नाम से बने एप पर दिख रहा था। इस तरह से उन्हें झांसे में लेते हुए ठगों ने उनसे 18.60 लाख रूपये निवेश के नाम पर ठग लिए। बाद में पैसा वापस नहीं मिलने पर पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिसने इस मामले में बाड़मेर, राजस्थान निवासी 21 वर्षीय नरेंद्र, चौहटन, जिला बाड़मेर निवासी 22 वर्षीय निम्बाराम और बाराचट्टी, जिला गया, बिहार निवासी 37 वर्षीय चंदन माझी को गिरफ्तार किया है। इन सभी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से अपराध में प्रयुक्त 7 मोबाईल फोन मय सिमकार्ड, 2 वाई-फाई डोंगल डिवाईस मय सिमकार्ड, 5 चैकबुक, 62 एटीएम कार्ड एवं 28 सिमकार्ड भी बरामद हुए हैं। एडवायजरी की जारी सायबर क्राइम पुलिस ने इस तरह की ठगी से बचने के लिए एक एडवायजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि वर्तमान में सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे- इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रतिदिन हजारों रूपये कमाने का लालच दिया जा रहा है, जिसमें पहले आपको फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं यूट्बूय चैनल को लाईक एवं सब्सक्राईब करने अथवा फेसबुक या इंस्टाग्राम पेज को फॉलों एवं लाईक करने के टास्क दिया जाता है अथवा इसी प्रकार का अन्य टास्क दिये जाते है जिसके बाद रूपये विड्राल करने हेतु आपके बैंक खाता की जानकारी प्राप्त कर ली जाती है एवं आपको 50-100/ रूपये आपके बैंक खाता में जमा करा दिए जाते हैं। बाद में अधिक रूपये कमाने का लालच देकर बउ़ी -बड़ी राशि का लक्ष्य दिया जाता है। इसकके बाद बैंलेंस बेवसाईट पर दिखाई देता है और अन्य टास्क कम्पलीट करने को कहा जाता है। इस तरह के किसी भी लालच में न आएं। फोन पर कोई अज्ञात व्यक्ति आपसे क्रेडिट कार्ड, बैंक खाता, एटीएम कार्ड या अन्य कोई फायनेंसियल जानकारी मांगता है तो उसके साथ इस तरह की कोई जानकारी भी साझा न करें।







