भोपालमध्य प्रदेशराज्य

फरार कुख्यात बदमाश तलवार के साथ गिरफ्तार  – इस्लामी गेट के पास पुलिस ने की कार्रवाई 

फरार कुख्यात बदमाश तलवार के साथ गिरफ्तार 
– इस्लामी गेट के पास पुलिस ने की कार्रवाई 

भोपाल, यशभारत। अपराधों और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाकार बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने छह मा से फरार कुख्यात बदमाश रईश उर्फ गोलू अंसारी को इस्लामी गेट ग्रांड पर तलवार लहराते हुए गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रईस अंसारी इस्लामी गेट ग्राउंड के पास लोगों को डराने के लिए तलवार लहरा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाश गोलू वहां से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे भागते समय गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से पुलिस ने तलवार जब्त की है। आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बदमाश के विरुद्ध पूर्व में भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था वह छह माह से फरा चल रहा था। पुलिस ने दोनों मामलों में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी टीला निरीक्षक डीपी सिंह, उनि बीपी विश्वकर्मा, प्रआर मेघ खत्री, प्रआर नरेश, आर अनिकेत की भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button