भोपाल

मोबाइल चोरी के शक में दोस्त को उतारा मौत के घाट -पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मोबाइल चोरी के शक में दोस्त को उतारा मौत के घाट
-पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
भोपाल, यशभारत।
बागसेवनिया इलाके में सोमवार रात शराब के नशे में एक युवक ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में आरोपी ने उसे बेरहमी से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया।
थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शनि मंदिर के पास मरघट ग्राउंड से एक युवक का शव बरामद किया था। जिसके चेहरे व नाक पर चोट के निशान थे। प्राथमिक तौर पर मामला संदिग्ध लग रहा था। पुलिस ने मृतक की पहचान अरविंद विहार निवासी बलवंत सिंह पुत्र हल्केराम सिंह गौड़ (40) के रूप में की थी। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की तो पता चला कि घटना के पहले मृतक बलवंत के साथ उसका दोस्त सनी उर्फ सचिन गुप्ता को देखा गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर जब सनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपनी जुर्म कबूल कर दिया। आरोपी सनी उर्फ सचिन गुप्ता सब्जी का ठेला लगाता है। मृतक और आरोपी दोनों आपस में दोस्त हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि घटना वाली रात दोनों ने मरघट ग्राउंड के पास बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान आरोपी सनी ने मृतक पर उसका मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। गाली गलौच से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया और आरोपी युवक ने अपने दोस्त के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं उसके हाथ में पहने हुए कड़े से उसके चेहरे पर कई वार कर दिए। लोहे का कड़ा लगने से आरोपी युवक अपने दोस्त को लहुलूहान हालत में छोडक़र फरार हो गया था। पुलिस ने इसम मामले में आरोपी सनी उर्फ सचिन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button