भोपालमध्य प्रदेश

बैंक अधिकारी बन ठगों ने ड्राइवर को लगाया 1.21 लाख का चूना, एक ओटीपी और मेहनत की कमाई साफ

बैंक अधिकारी बन ठगों ने ड्राइवर को लगाया 1.21 लाख का चूना, एक ओटीपी और मेहनत की कमाई साफ

भोपाल, यशभारत। राजधानी के कमला नगर इलाके में साइबर ठगों ने एक बार फिर सेंधमारी की है। इस बार ठगों ने एक निजी ड्राइवर की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ किया। महज एक वॉट्सऐप कॉल और क्रेडिट कार्ड लिमिट का लालच देकर पीड़ित के खाते से 1 लाख 21 हजार रुपए उड़ा लिए गए।

मिली जानकारी के अमुसार कोटरा निवासी तेजेंद्र सिंह पाल को एक अज्ञात नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का बड़ा अधिकारी बताया और भरोसा दिलाया कि वह उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ा सकता है। तेजेंद्र झांसे में आ गए और जैसे ही उन्होंने वेरिफिकेशन के लिए आया ओटीपी साझा किया, उनके मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आ गया। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर मदद मांगी। पुलिस ने अज्ञात जालसाजों पर केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button