जबलपुरमध्य प्रदेश

हाईकोर्ट परिसर में भ्रूण लेकर घुसने के मामले में चार पुलिसकर्मी निलंबित

पूरे मामले की जांच जारी

जबलपुर। हाईकोर्ट परिसर में एक व्यक्ति के बैग में भ्रूण लेकर पहुंचने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई की है। सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय ने ड्यूटी पर तैनात एक एएसआई सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार को सामने आई थी, जब रीवा जिले के बैकुंठपुर निवासी दयाशंकर पांडे हाईकोर्ट के गेट नंबर 6 से परिसर के अंदर प्रवेश कर गया। उसके बैग में दस्तावेजों के साथ एक भ्रूण रखा हुआ था। जैसे ही इसकी जानकारी अधिकारियों को मिली, पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी संपत उपाध्याय ने जांच के बाद एएसआई मुन्ना अहिरवार, हेड कांस्टेबल ब्रह्मदत्त खत्री, हेड कांस्टेबल अरुण उपाध्याय और कांस्टेबल प्रतीक सोनकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ये सभी पुलिसकर्मी उस समय हाईकोर्ट की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button