देह व्यापार में संलिप्त पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा से निष्कासित

जबलपुर यश भारत। गढ़ा क्षेत्र में एक होटल के संचालक और देह व्यापार में संलिपितता सामने आने के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने रानी दुर्गावती मंडल के पूर्व अध्यक्ष अतुल चौरसिया को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकरने दी है। यह कार्यवाही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के निर्देश पर की गई है। उल्लेखनीय है कि विगत रात्रि असम की रहने वाली एक युवती के द्वारा पुलिस में शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने अतुल की होटल में छापा मारकर कार्यवाही की थी। शिकायत में युवती ने आरोप लगाए थे कि उससे पहले नौकरी का झांसा दिया गया था और बाद में अतुल व उसके साथी ने मिलकर उसे देह व्यापार में धकेल दिया। भाजपा से जुड़े होने के कारण इस मामले को लेकर पार्टी की छवि धूमिल हो रही थी इसी के मद्देनज़र आखिरकर पार्टी ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया।







