भोपाल

भूतपूर्व सैनिकों के साथ धोखाधड़ी करने वाला पूर्व हवलदार गिरफ्तार  

भूतपूर्व सैनिकों के साथ धोखाधड़ी करने वाला पूर्व हवलदार गिरफ्तार
भोपाल यशभारत। सैनिक कल्याण के खातों से तीन करोड़ से भी अधिक का गबन करने के आरेाप में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने सैनिक कल्याण बोर्ड के भूतपूर्व हवलदार को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए गठित मध्यप्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति भोपाल में सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदस्थ पूर्व सैनिक नीरज चतुर्वेदी द्वारा धोखाधड़ी करने पर केस गिरफ्तार किया गया है।
नीरज चतुर्वेदी ने पद का दुरुपयोग करते हुए वर्ष 2013 से 2019 के बीच समिति के खातों से करोड़ों रुपए का गबन किया। आरोपी ने फर्जी बैंक खाते खोलकर, कर्मचारियों के ईपीएफ, ईएसआईसी एवं अन्य कर मदों में फर्जी बिल प्रस्तुत कर बड़ी मात्रा में धन का दुरुपयोग किया। सरकारी धन का निजी खातों में अवैध ट्रांसफर समिति के केंद्रीय बैंक ऑफ इंडिया टीटी नगर शाखा भोपाल में फर्जी चालू खाता खोलकर आरोपी ने 2.95 करोड़ अपने निजी खाते में ट्रांसफर किए। कर्मचारी भविष्य निधि एवं ईएसआईसी में भी की अनियमितता की।
आरोपी ने जानबूझकर ईपीएफ एवं ईएसआईसी के बिल बढ़ा-चढ़ा कर प्रस्तुत किए, जिसमें से कम राशि जमा कर बाकी राशि का गबन किया गया।
निजी उपयोग के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग:
आरोपी के भोपाल स्थित निजी फ्लैट के इंटीरियर एवं फर्नीचर के लिए समिति के खाते से 16.25 लाख की रकम का भुगतान किया गया। अनाधिकृत खातों में धन का ट्रांसफर आरोपी द्वारा सेल्फ चेक और नेट बैंकिंग के माध्यम से अपने अन्य खातों में कुल 1.40 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई।
इस तरह हुआ मामले का खुलासा
इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब भोपाल के एक जागरूक नागरिक नरेन्द्र रायकवार ने आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद ईओडब्लयू टीम ने मामले की गहरी जांच शुरू करते हुए बैंक खातों, संस्था की कैशबुक, ऑडिट रिपोर्ट, बिल, नोटशीट, बैंक चेक जैसे कई दस्तावेजों की जांच की। बैंक अधिकारियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों, और लेखा कर्मचारियों के बयान भी रिकार्ड किए। पूरी जांच के बाद फोरेंसिक ऑडिट में ये साफ साबित हो गया कि नीरज चतुर्वेदी ने कई साल तक सरकारी पैसों को गलत तरीके से इस्तेमाल कर अपने फायदे के लिए करोड़ों का घोटाला किया। जांच एवं विवेचना के बाद प्रकरण के आरोपी नीरज चतुर्वेदी के विरुद्ध धोखाधड़ी, दस्तावेजों में हेरफेर व आपराधिक षडयंत्र रचने का केस दर्ज किया गया। टीम ने आरोपी से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ भी जब्त किए हैं, जिनसे इस पूरे घोटाले का और विस्तृत खुलासा होने की उम्मीद है। इस केस में विवेचना अभी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button