बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी की सजा, कोर्ट ने 1400 हत्याओं का माना जिम्मेदार,
शेख हसीना को फांसी की सजा देकर क्या बोला कोर्ट

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी की सजा, कोर्ट ने 1400 हत्याओं का माना जिम्मेदार,
भारत से हसीना के प्रत्यर्पण पर क्या बोली यूनुस सरकार
शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद मोहम्मद युनूस सरकार ने कोर्ट से कहा है कि वह भारत से पूर्व पीएम के प्रत्यर्पण के लिए कानूनी रास्ता अपनाएगी। इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। अभियोजन पक्ष ने कहा कि यह फांसी की सजा का फैसला शहीदों और देशभक्तों की जीत है।
शेख हसीना को फांसी की सजा, कट्टरपंथी खुश
शेख हसीना को बांग्लादेशी कोर्ट के फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद कट्टरपंथी संगठन जमात-ए-इस्लामी बहुत खुश है। जमात ने एक बयान जारी करके कहा कि आज का दिन बांग्लादेश के लिए महत्वपूर्ण दिन है। जमात के नेता मिया गोलम पारवार ने यह बयान दिया है। उन्होंने जुलाई 2024 में मारे गए लोगों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बांग्लादेश के पूर्व गृहमंत्री को भी फांसी की सजा
बांग्लादेशी प्राधिकरण ने पूर्व गृहमंत्री को भी फांसी की सजा सुनाई है। वहीं पुलिस चीफ को 5 साल जेल की सजा सुनाई गई है। शेख हसीना और तत्कालीन गृहमंत्री दोनों ही इस समय भारत में हैं। वहीं केवल पुलिस चीफ अभी हिरासत में हैं। उन्होंने कथित रूप से कोर्ट के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
शेख हसीना को फांसी की सजा देकर क्या बोला कोर्ट
बांग्लादेश की कोर्ट ने पूर्व पीएम शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाई है। उन्हें मानवता के खिलाफ अपराध करने का दोषी ठहराया गया है। हसीन के साथ उनके गृहमंत्री और पूर्व पुलिस चीफ चौधरी अब्दुल्लाह को भी मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी ठहराया है। शेख हसीना को न्याय को रोकने, हत्या का आदेश देने और हत्याओं को रोकने में असमर्थ होने का दोषी ठहराया गया है। कोर्ट ने कहा कि इस बात के साक्ष्य हैं कि हसीना ने हेलिकॉप्टर और घातक हथियारों के इस्तेमाल का आदेश दिया था।
शेख हसीना को फांसी की सजा
बांग्लादेश की अदालत ने शेख हसीना को 1400 हत्याओं का दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई है।







