फ्लाईओवर बना ‘स्टंट जोन’, अब पुलिस का हाई-अलर्ट पहरा
युवाओं की बेपरवाही पर लगेगा लगाम, जुर्माना + समझाइश दोनों का डोज

जबलपुर । दमोह नाका–मदन महल फ्लाईओवर के शुरू होते ही यहां का नजारा स्टंट ग्राउंड में बदल गया था। खुले आसमान तले गाड़ियों की रफ्तार और बाइक पर खतरनाक करतब लोगों की जान पर भारी पड़ रहे थे। वीडियो वायरल होने लगे और शिकायतें बढ़ीं तो आखिरकार पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

पुलिस की रेड अलर्ट गश्त
अब फ्लाईओवर पर हर वक्त यातायात पुलिस की पैनी नज़र रहेगी। चेकिंग प्वाइंट बना दिए गए हैं। हेलमेट न पहनने वाले, खतरनाक स्टंट करने वाले और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ जुर्माना ठोका जा रहा है। इसके साथ ही “समझाइश का इंजेक्शन” भी दिया जा रहा है ताकि दोबारा गलती न दोहराई जाए।
सोशल मीडिया से पकड़े गए करतबबाज़
कार-बाइक पर करतब दिखाने वाले कई युवा खुद ही अपने वीडियो वायरल कर बैठे। इन्हीं फुटेज के आधार पर पुलिस अब ऐसे चालकों की पहचान कर रही है। पुलिस का कहना है कि अब फ्लाईओवर पर नियम तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
लगातार कुछ ऐसे वीडियो सामने आ रहे थे जिसमें की फ्लाइओवर के ऊपर यातायात के नियम तोड़ने जैसी बातें दिखाई दे रही थी जिसको लेकर आए पुलिस ने कार्यवाही की है पर यह कार्रवाई निरंतर जारी है
रितेश सिंह शिव
कोतवाली सीएसपी








