सीतामढ़ी में छठ घाट में पांच डूबे, दो किशोर का शव मिला, एक अब भी लापता
वहीं डूबने से दो किशोर की मौत हो गई। जबकि एक युवक अभी लापता है।

सीतामढ़ी में छठ घाट में पांच डूबे, दो किशोर का शव मिला, एक अब भी लापता
सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र में बागमती नदी के अख्ता घाट पर छठ घाट बनाने गए पांच लोग डूब गए। इनमें से दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक युवक लापता है। एक युवक और एक किशोर को सुरक्षित बचाया गया है। मृतकों की पहचान साहिल और धनंजय उपाध्याय के रूप में हुई है, जो सगे भाई थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापता युवक की तलाश कर रही है।

सुप्पी थाना क्षेत्र अंतर्गत बागमती नदी के अख्ता घाट पर शनिवार की दोपहर घाट बनाने गए दो युवक व तीन किशोर डूब गए। इनमें से एक युवक और एक किशोर को सुरक्षित निकाल लिया गया।
वहीं डूबने से दो किशोर की मौत हो गई। जबकि एक युवक अभी लापता है। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है। सभी अख्ता उतरी गांव के निवासी हैं।
मृतकों में 17 वर्षीय साहिल उपाध्याय व 15 वर्षीय धनंजय उपाध्याय शामिल हैं। दोनो सहोदर भाई है। जबकि उनका चचेरा भाई पीयूष उपाध्याय (18) अभी लापता है। बच निकले 17 वर्षीय सोनू कुमार व 18 वर्षीय संतोष उपाध्याय है। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।







