भोपाल

पहले कहा मर्जी से साथ गई, अब बोली युवती अपहरण कर बंधक बनाकर किया बलात्कार  -आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज

पहले कहा मर्जी से साथ गई, अब बोली युवती अपहरण कर बंधक बनाकर किया बलात्कार
-आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज
भोपाल। बैरसिया थाना क्षेत्र में एक युवती पिछले दिनों घर से लापता हो गई थी, जो तीन दिन बाद लौटी और पुलिस को बताया कि उसने एक युवक से अपनी मर्जी से शादी कर ली है। इसके बाद वह अपने माता-पिता के घर लौट गई। करीब 19 दिन बाद युवती थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि उसका बाइक से अपहरण कर युवक ने भोपाल में बंधक बनाकर बलात्कार किया था। पीडि़ता के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत के दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी विरेन्द्रे कुमार सेन ने बताया कि इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय युवती कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। वह गत 25 मई को अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। पुलिस ने घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। घटना के करीब तीन दिन बाद 28 मई को युवती थाने पहुंची और पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि वह प्रशांत मालवीय नाम के युवक के साथ गई थी और उसने अपनी मर्जी से उसके साथ शादी कर ली है। अब वह अपने माता-पिता के साथ घर जा रही है, इसके बाद वह परिजनों की मर्जी से पूरे रिती-रिवाज के साथ प्रशांत से शादी करेगी।
19 दिन बाद बोली बलात्कार हुआ-
थाना प्रभारी सेन से बताया कि करीब 19 दिन बाद 16 जून को युवती बैसरिया थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रशांत के साथ नहीं गई थी, बल्कि प्रशांत ने उसे अपनी बाइक से बैठकर अगवा किया और भोपाल के सेमरा इलाके में अपने घर पर बंधक बनाकर तीन दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया। प्रशांत ने उसे डराया-धमकाया था, इस कारण उसने सही घटना के बारे में पुलिस को नहीं बताया था। पीडि़ता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रशांत के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं के तहत अगवा कर बंधक बनाकर बलात्कार करने व धमकाने का केस दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button