भोपालमध्य प्रदेश

मप्र कांग्रेस कमेटी की प्रथम जिला संगठनात्मक बैठक आयोजित

मप्र कांग्रेस कमेटी की प्रथम जिला संगठनात्मक बैठक आयोजित

यश भारत भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रथम नव नियुक्त जिला संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिवों और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में जिलेवार संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस बैठक में संगठन महासचिव विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में निरंतर चल रही गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही बताया गया कि प्रशिक्षण के बाद सभी महासचिव अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम करेंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस तरह की बैठकों का उद्देश्य संगठन को सक्रिय करना और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि पार्टी की गतिविधियां जिले स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित हो सकें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button