जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
जबलपुर बस स्टैंड के पास अभिनंदन होटल में फायरिंग,
मौके पर पहुंची पुलिस जांच जारी

जबलपुर, यश भारत। बस स्टैंड के पास स्थित अभिनंदन होटल के समीप अज्ञात लोगों द्वारा हवाई फायरिंग की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सौभाग्य से इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी प्रभारी जगन्नाथ यादव अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने होटल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। चौकी प्रभारी ने बताया कि, फिलहाल किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन CCTV फुटेज के आधार पर जो भी आरोपी सामने आएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विस्तृत जानकारी शेष……..







