जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

अज्ञात करणों से मकान में लगी आग घर गृहस्ती का सामना जलकर खाक,बड़ा हादसा टला

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

अज्ञात करणों से मकान में लगी आग
घर गृहस्ती का सामना जलकर खाक,बड़ा हादसा टला

सिवनी यश भारत:- सिवनी जिले के आदेगांव थाना अंतर्गत परासिया ग्राम में रात्रि लगभग 3 बजे अज्ञात कारणों के चलते एक मकान में आग लग गई जिसके कारण मकान धू-धू कर जल गया।

1745401217 WhatsApp Image 2025 04 23 at 2.42.43 PM

जानकारी के अनुसार परासिया निवासी विजय कमरे परिवार के साथ घर मे सो रहे थे और लगभग 3 बजे रात्रि में अचानक आग लग गई। परिजनों ने देखा कि घर मे आग लगी है तो वह माकन से बाहर निकले और इस बात की जानकारी दमकल वाहन में दी।

 

1745401229 WhatsApp Image 2025 04 23 at 2.42.41 PM

 

आग की लपटें देखकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। लेकिन जब तक दमकल वाहन पहुँचता तब तक मकान और उसमें रखा सामान जलकर खाक हो चुका था।यह तो गनीमत थी कि आग आस पास के मकानों में नही लग पाई नही तो बड़ी घटना घट सकती थी।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचा राजस्व अमला जांच कर रहा है। फिलहाल यह पता नही चल पाया कि किन कारणों से आग लगी और कितने का नुकसान हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button