ओएफके में विद्युत पेनल में भड़की आग
खतरे का सायरन बजते ही हरकत में आये सभी कर्मचारी -किया नियंत्रित

जबलपुर यशभारत।आयुध निर्माणी खमरिया में एफ-1अनुभाग के समीप स्थापित विद्युत पेनल में आग लगने से सभी जिम्मेदार हरकत में आ गए।सायरन बजते ही आनन फानन में फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर आग को नियंत्रित किया।सूत्रों के अनुसार घटना सुबह सवा दस बजे के आसपास की है।घटना बिल्डिंग नंबर 956 और 964 को जोड़ने वाले पेनल में हुई।यूनियन के नेताओं का कहना है कि मामला भले ही छोटा है।लेकिन गंभीर है।समय पर सभी लोग सतर्क होने से संवेदनशील अनुभाग के पास उल्लेखनीय क्षति नहीं हुई।जैसा कि नेताओं का आरोप है कि एफ-1 में काम का लोड अधिक है वहां क्षमता से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं।इसी के चलते वहां जल्दी जल्दी घटनाएं हो चुकी हैं।कहा जा रहा है कि वर्षा पूर्व प्रबंधन को मेटेनेन्स कराया जाना चाहिए था।लेकिन वह नहीं हुआ।उत्पादन अनुभागों में जगह जगह पानी रिस रहा है।जिससे बरसात में विद्युत दुर्घटनाओं का अंदेशा बढ़ जाता है।







