मासूम के अपहरण मामले में महिला समेत दो पर एफआईआर -तीन माह पहले लापता हुई थी मासूम बच्ची

मासूम के अपहरण मामले में महिला समेत दो पर एफआईआर
-तीन माह पहले लापता हुई थी मासूम बच्ची
भोपाल, यशभारत।
ऐशबाग थाना क्षेत्र से लापता हुई एक मासूम बच्ची के मामले में पुलिस ने उसके रिश्तेदार महिला और परिचित के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों और अगवा बच्ची की तलाश में जुटी हुई है।
एसआई अजय दुबे ने बताया कि 7 वर्षीय बच्ची अपने माता-पिता के साथ सुभाष नगर अंडर ब्रिज के पास डेरा लगाकर रह रही थी। उसके पति फेरी लगाकर गमले व अन्य सामान बेचने का काम करता है। उनका एक शहर ेमं स्थाई ठिकाना नहीं रहता। गत 2 जून को बच्ची अपने डेरे से अचानक लापता हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने बच्ची को कई जगह तलाशी किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। घटना के बाद पिता ने पुलिस में शिकायत की थी और अपने रिश्तेदार महिला और एक परिचित व्यक्ति पर बेटी के अपहरण का संदेह जताया था। पुलिस ने मामले की जांच में संदेह के आधार पर बच्ची की रिश्तेदार महिला और उसके पिता के परिचित के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि रिश्तेदार महिला और परिचित उनकी बेटी को लेकर कहीं गए हैं।







