जबलपुर पाटन के कोनी कला गांव में मामूली बात पर जमकर विवाद,10 घायल

जबलपुर पाटन तहसील के कोनी कला गांव में मामूली बात पर जमकर झगड़ा हुआ जिसके बाद दोनों पक्ष से 10 लोग घायल हो गए बताया जाता है की कोनी कला गांव में चौधरी परिवार का एक लड़के के साथ गांव के लोगों ने मारपीट कर दी थी जिसके बाद में दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थर बाजी की गई और लट्ठ चले।जिसमें की 10 लोग घायल हो हैं जिनमें से दो को जबलपुर रेफर भी किया गया है बताया जाता है की कोनी गांव में चौधरी परिवार का एक लड़का गांव में गया था जिसका गांव के अन्य पक्षी से विवाद हो गया जिसमें मारपीट होने के बाद वह घर वापस गया इसके बाद चौधरी परिवार की ओर से भी जमकर पत्थर बाजी की गई मौके पर पहुंची डायल 100 की टीम ने जैसे तैसे इस झगड़े को शांत कराया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करने के लिए ले गए वहीं पुलिस बल को भी लोगों ने घेर लिया था जैसे तैसे मामला शांत हुआ फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है







