भोपाल
229 लीटर अवैध शराब के साथा महिला तस्कर गिरफ्तार

229 लीटर अवैध शराब के साथा महिला तस्कर गिरफ्तार
भोपाल, यशभारत। राजधानी के छोला मंदिर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 229.5 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 29 हजार 250 रुपये है।
पुलिस मिली जानकारी के अनुसार थाना छोला मंदिर पुलिस ने टिम्बर मार्केट के पास एक खंडहर से 171 लीटर लावारिस शराब की 19 पेटियां जब्त कीं और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
वहीं दूसरी कार्रवाई में, झुग्गी शंकर नगर, चांदबाड़ी से बुलबुल सौदा नामक एक महिला तस्कर को 58.5 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी सहयोगी सुषमा कुचबंदिया फरार है, जिसकी तलाश जारी है।







