फतेहगढ़ मस्जिद में खामनेई की याद में तीन दिवसीय शोक , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

फतेहगढ़ मस्जिद में खामनेई की याद में तीन दिवसीय शोक , सुरक्षा के कड़े इंतजाम
भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल स्थित फतेहगढ़ मस्जिद में शिया समाज द्वारा ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामनेई की स्मृति में शांति सभा का आयोजन किया गया। सभा में समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक रहा और उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए मौलानाओं ने खामनेई की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। वक्ताओं ने इसे वैश्विक शिया समुदाय के लिए बड़ी क्षति बताया।
इस दौरान हालिया ईरान,इज़राइल , अमेरिका तनाव का उल्लेख करते हुए क्षेत्रीय शांति की आवश्यकता पर जोर दिया गया। साथ ही संघर्षों में मारे गए आम नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई और विश्व शांति की कामना की गई। कार्यक्रम के मद्देनज़र मस्जिद परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन निगरानी बढ़ाई ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।







