गला दबाकर किसान की हत्या, लाश खेत में फेंकी -अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

गला दबाकर किसान की हत्या, लाश खेत में फेंकी
-अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
भोपाल, यशभारत।
बैरसिया इलाके में कल सुबह सडक़ किनारे एक खेत की झाडिय़ों से किसान की लाश मिली है। जिसकी किसी अज्ञात व्यक्ति ने गमछे से गला घोट कर हत्या कर दी और लाख को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
टीआई वीरेंद्र कुमार सेन ने बताया कि कल सुबह करीब आठ बजे सुंदरपुरा आम रास्ते के किराने एक खेड़ की झाडिय़ों में एक व्यक्ति की लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया, जिसके गले में गमछा कसा हुआ था। पुलिस ने मृत की पहचान ग्राम पीपलधार शमशाबाद जिला विदिशा निवासी मोकम सिंह यादव पुत्र देवी सिंह(54) के रूप में की है। मृतक खेती किसानी करता था और पिछले एक माह से अपने परिवार से अलग महानीम चौराहा पर किराय का मकान लेकर रह रहे थे। शुरूआती जांच में मामला हत्या का प्रतित हो रहा था, इसलिए पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां से मिली पीएम रिपोर्ट में गला दबने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। मृतक का गमछे से गला घोट कर हत्या की गई थी। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस को अंदेशा है कि किसान मोकम सिंह यादव की हत्या में किसी परिचित अथवा करीबी का हाथ हो सकता है। वहीं हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद लाश को खेत की झाडिय़ों में फेंकने की बात से भी पुलिस ने इनकार नहीं किया है। अब पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक को आखिरी बार किसके साथ देखा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही हत्या की वारदात का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।







