सेंट्रल बुक डिपो और विनय पुस्तक सदन में बेची जा रही थी नकली किताबें
करीब 1 हजार एन.सी.ई.आर.टी. की नकली किताबें जप्त

एन.सी.ई.आर.टी के अधिकारियों ने एसपी से की थी शिकायत
करीब 1 हजार एन.सी.ई.आर.टी. की नकली किताबें जप्त
लार्डगंज पुलिस की कार्यवाही
जबलपुर,यशभारत। जबलपुर के दो किताब दुकानों में छात्रों के साथ धोखाधड़ी करते हुए एन.सी.ई.आर.टी. की नकली किताबें बेची जा रहीं थी। जांच के बाद लार्डगंज पुलिस ने दो किताब संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार सेंट्रल बुक डिपो और विनय पुस्तक सदन में एन.सी.ई.आर.टी. की नकली किताबें बेची जा रहीं थीं। इसकी शिकायत एन.सी.ई.आर.टी. नई दिल्ली के अधिकारियों ने एसपी आदित्य प्रताप सिंह से की थी। जांच के बाद सामने आया कि दोनों किताब दुकानों में एन.सी.ई.आर.टी. की नकली किताबें बेची जा रहीं थीं। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब 1 हजार एन.सी.ई.आर.टी. नई दिल्ली की नकली किताबें जप्त कीं हैंं।
किताब दुकान संचालकों से पूछताछ जारी
जानकारी के अनुसार पुलिस अब सेंट्रल बुक डिपो के सचांलक तनिष्क चौरसिया उम्र 23 वर्ष निवासी प्रेमनगर रेल्वे कालोनी के पास एवं विनय पुस्तक सदन संचालक मनोज गुप्ता उम्र 56 वर्ष निवासी दया नगर यादव कॉलोनी लार्डगंज के खिलाफ लार्डगंज पुलिस ने धारा 63 65 कॉपी राईट एक्ट तथा धारा 420 भा.द.वि. का अपराध दर्ज किया है और अब पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि वे किताबें लाए कहां से हैं।
०००००००००००
०००००००००००००