प्रवासी विदेशी ने सांसद श्री तन्खा का जताया आभार, अंतरराष्ट्रीय ट्रस्टी को दिलाया एक दिन में भारतीय वीजा

जबलपुर यशभारत। भारत के दौरे पर आने वाले पीआरआईडी के अंतरराष्ट्रीय ट्रस्टी अध्यक्ष बैरी रसिन ने राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा के प्रति धन्यवाद और आभार जताया कि उनके प्रयासों और संपर्क के कारण उन्हें भारतीय विदेश मंत्रालय से एक ही दिन में वीजा प्राप्त हो सका। पीआरआईडी के सीईओ रणजीत सिंह ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें पीडीजी विवेक तन्खा हमारे गुरु और मार्गदर्शक के रूप में मिले। हम सभी को गौरवान्वित करने के उनके प्रयासों के लिए हमारे शब्द बहुत छोटे हैं।
दरअसल इस बार विवेक तन्खा ने विदेशी मामलों के विभाग को अंतरराष्ट्रीय ट्रस्टी अध्यक्ष पीआरआईडी बैरी रसिन को एक दिन के भीतर भारतीय वीज़ा दिलाने में मदद की। बैरी रसिन ने भी श्री तन्खा को धन्यवाद दिया। सीईओ रणजीत सिंह सैनी डीआरएफसी आरआईडी ने कहा किउन्होंने हमारे सिर में एक और पंख और एक प्रसिद्धि हमारी पगड़ी में जड़ दिया जो उन्होंने हमारे जिले 3261 को दी। इसके लिए विवेक जी आपके लिए सलाम और सम्मान व्यक्त करते हैं।