Exclusive : 4 लाख 95 हजार पौधे लगाएगा वन विभाग : एक पौधे की लागत करीब 7 रुपए

जबलपुर यश भारत। वर्षा काल के दौरान वन विभाग अपनी जबलपुर की सभी 7 रेंज में पौधारोपण कर रहा है इस अभियान के तहत वन विभाग करीब 4 लाख 95 हजार पौधों का रोपण कर रहा है अभी तक करीब 1 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं, इसके बाद विभाग करीब 3 वर्ष तक इन पौधों की देखभाल भी करेगा वही पिछले वर्ष लगाए गए पौधों में करीब 50% पौधे ही बचे हुए बताए जा रहे है।
डीएफओ ऋषि मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान जारी है।
विभाग द्वारा सिहोरा पनागर शहपुरा बरगी सहित कुंडम में पौधों का रोपण किया जा रहा है इसके साथ भी अनेक नवीन प्रोजेक्ट स्टार्ट किए जा रहे हैं ताकि पौधा रोपण को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जा सके। जन जागरूकता के तहत भी लोगों को पौधारोपण से सीधे जोड़े जाने की योजना भी है।
– यह आएगी लागत
श्री मिश्रा ने पूरी जानकारी देते हैं बताया कि एक पौधे के रोपण में करीब 7 रुपए की लागत आएगी लेकिन इसके बाद भी अन्य अनेक खर्चे होंगे तब कहीं जाकर एक पौधा वृक्ष बन पाता हैl पौधारोपण में विशेष रूप से महुआ पीपल खैर बबूल, सहित अनेक प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाना है।
कंक्रीट के जंगलों के सहारे हो रहा विकास
शहरों में बन रही खूबसूरत इमारतों को देखकर लगता है कि चारों तरफ विकास हो रहा है। मगर खत्म होती हरियाली बताती है कि यह विकास पर्यावरण के लिए घातक है। बीते दस साल के आंकड़े बताते हैं कि विकास के नाम पर पर्यावरण के साथ बुरा बर्ताव हुआ है। लगातार पेड़ काटे गए। कई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए अभी और भी पड़े कटेंगे। कहने को नए पौधे लगाकर क्षतिपूर्ति भी की गई। मगर एक पौधे को पेड़ बनने में कई साल लगते हैं। कुछ पेड़ किसानों ने खुद काट दिए। कई पेड़ सरकार ने कटवा दिए। अब तो शहरों में पेड़ों की जगह कंकरीट की दीवारें ही नजर आती हैं।
इस अभियान के तहत सर्व प्रथम वन विभाग खुद पौधारोपण हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किया जा रहा है। खुद का तारगेट पूरा करने के बाद स्कूल/कालेजों एवं पंचायतों के माध्यम से पौधारोपण करवाया जाएगा। इसके अलावा लोगों को अपने घरों एवं प्लाट पर पौधे लगाने के लिए पौधे दिए जाएंगे।






