भोपाल
रेस्टोरेंट, होटल, ढाबों पर आबकारी अमले ने मारा छापा

रेस्टोरेंट, होटल, ढाबों पर आबकारी अमले ने मारा छापा
भेापाल यशभारत। आबकारी अमले द्वारा राजधानी के रेस्टोंरट, होटल व ढाबों पर आबकारी अमले ने छापामार कार्रवाई की। बाबडिय़ा कलां क्षेत्र में आबकारी अमले ने कार्रवाई करते हुए एक बार को सीलबंद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्वन तडक़ा, 360 डिग्री, टू स्टेट, आदित्य रेजीडेंसी, इमरोल्ड होटल/ ढाबों पर तलाशी ली गई एवं अवैध स्थल पर मदिरापान करने वालों पर एवं इन होटल ढाबों के संचालकों/मालिकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 35 प्रकरण पंजीबद किए। कटारा हिल्स स्थित ड्रिंक हिल बार में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर के आदेश पर लाइसेंस निरस्त कर 20 हजार रुपए का जुर्माना किया गया।







