धर्मेंद्र के निधन की पर ईशा देओल और हेमा मालिनी ने मीडिया पर जताया कड़ा विरोध, परिवार ने कहा — धर्मेंद्र जी पूरी तरह स्थिर हैं, गलत खबरें फैलाना बेहद अपमानजनक

मुंबई यश भारत। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (89) के निधन की खबर रविवार को सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुई, जिसके बाद देशभर में प्रशंसकों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लेकिन कुछ ही घंटों में परिवार की ओर से इस खबर को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया गया।
धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्पष्ट किया कि उनके पिता स्वस्थ हैं और उनकी हालत स्थिर है। ईशा ने कहा —
> “मीडिया पूरी तरह गलत खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। पापा की जल्दी सेहतमंदी के लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद
हेमा मालिनी ने भी जताई नाराज़गी —
धर्मेंद्र की पत्नी और वरिष्ठ अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा —
> “मीडिया द्वारा धर्म जी के निधन की झूठी खबरें फैलाना बेहद अपमानजनक है। वे स्वस्थ हो रहे हैं। इस समय हम बस थोड़ी निजता की अपेक्षा करते हैं।”
रक्षा मंत्री और जावेद अख्तर ने भी पोस्ट हटाई
धर्मेंद्र के निधन की खबरें इतनी तेजी से फैलीं कि कुछ सार्वजनिक हस्तियों ने भी संवेदना संदेश पोस्ट कर दिए। बाद में जब सच्चाई सामने आई, तो रक्षामंत्री और गीतकार जावेद अख्तर सहित कई लोगों ने अपनी पोस्ट हटा लीं ।
फैंस से अपील — अफवाहों पर न करें विश्वास
परिवार ने कहा है कि धर्मेंद्र जी डॉक्टरों की देखरेख में हैं और जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।
फैंस से अपील की गई है कि वे किसी भी अपुष्ट खबर या सोशल मीडिया पोस्ट पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक सूचना को ही मानें।







