परियोजना अधिकारी, सचिव अध्यक्ष पर ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर ,3.82 लाख खातों में डाले,1 वर्ष 8 माह बाद रिश्वत दिये जाने के बाद हुई थी शिकायत

जबलपुर यश भारत।पद का दुरुपयोग एवं भ्रष्टाचार करने वालों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) द्वारा लगातार शिकंजा कस कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बालाघाट में पदस्थ परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास बैहर, , सचिव ग्रामीण विकास स्व सहायता समूह, अध्यक्ष ग्रामीण विकास स्व सहायता समूहके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
क्या है मामला-जानकारी के अनुसार नौशी कुरैशी, अध्यक्ष ग्रामीण विकास स्व सहायता समूह, जिला बालाघाट के भाई नवाब खान के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा बैहर के खाता से दक्षदेव शर्मा, तत्कालीन परियोजना अधिकारी के खाता में तथा दक्षदेव शर्मा की पत्नि के खातें में चेक के माध्यम से कुल राशि 3,82,000/- डलवाये थे। उक्त राशि 17 अगस्त .2020 से 18 नवंबर .2021 के मध्य दक्षदेव शर्मा एवं उनकी पत्नि के खाते में डाली गई है। किंतु शबीना खान एवं नौशी कुरेशी द्वारा घटना दिनांक के लगभग 01 वर्ष 08 माह बाद रिश्वत दिये जाने के पश्चात शिकायत की है। जांच पर यह प्रमाणित पाया गया कि दक्षदेव शर्मा तत्कालीन परियोजना अधिकारी द्वारा रिश्वत की राशि 3,82,000 /- रु शबीना एवं नौशी कुरेशी से प्राप्त की थी।
इन पर प्रकरण दर्ज हुआ -आर.डी. भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू जबलपुर ने बताया कि दक्षदेव वर्मा, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास बैहर, जिला बालाघाट, सबीना खान, सचिव अध्यक्ष ग्रामीण विकास स्व सहायता समूह, जिला बालाघाट, नौशी कुरेशी, अध्यक्ष ग्रामीण विकास स्व सहायता समूह, जिला बालाघाट के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाया गया।अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।