भोपाल

 शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता को दिलाना प्राथमिकता   – नर्मदापुरम जिले के नवागत कलेक्टर सोमेश मिश्रा की यश भारत से खास चर्चा।

 शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता को दिलाना प्राथमिकता  
– नर्मदापुरम जिले के नवागत कलेक्टर सोमेश मिश्रा की यश भारत से खास चर्चा। 
– सोमवार को मां नर्मदा के दर्शन कर संभालेंगे जिले के पदभार 
भोपाल, यशभारत। शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता को दिलाना पहली प्राथ्मिकता है। लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। गरीबी, युवा, श्रम, रोजगार के क्षेत्र में लगातार काम करना है। यह कहना है नर्मदापुरम जिले के नवागत कलेक्टर सोमेश मिश्रा का। अब तक मंडला जिले की कमान संभाल रहे मिश्रा सोमवार को पदभार ग्रहण कर लेंगे। यश भारत से खास चर्चा में उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताई। 
पर्यटन स्थल के रूप में विशिष्ट पहचान 
उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल के रूप में नर्मदापुरम की पहचान पूरे देश में है। हिल स्टेशन पचमढ़ी के साथ ही विश्वप्रसिद्ध नर्मदाघा भी है। एक जिला एक उत्पाद में नर्मदापुरम शामिल है। पहले भी कई काम यहां पर्यटन को लेकर हुए हैं। नवाचार किए जाएंगे ताकि पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिले और जिले की सशक्त पहचान हो। 
धार्मिक दृष्टिकोण से भी नर्मदापुरम का महत्व है। मिश्रा ने बताया कि मां नर्मदा के किनारे बसे जिले में कई संभावनाएं हैं। कृषि प्रधान जिला होने के कारण कई तरह के विषय यहां सामने आते हैं। किसानों को किसी तरह की परेशानी ना हों। फसलों का उत्पादन बेहतर ढंग से हो सके इस दिशा में कार्ययोजना तैयार कर काम किया जाएगा। 
युवाओं को रोजगार जिले में ही मिले इसके लिए भी कार्ययोजना तैयार करेंगे। औद्योगिक विकास में नर्मदापुरम जिला आगे बढ़ रहा है  रोजगार अधिक से अधिक युवाओं को मिल सके इसके लिए काम किया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनता से फीड बैक लेकर नर्मदापुरम को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। 
कलेक्टर सोमेश मिश्रा सोमवार को पूर्व कलेक्टर सोनिया मीना से जिले का चार्ज लेंगे। दो दिन पहले ही मप्र शासन से आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अब तक जिले की कमान संभाल रही सोनिया मीना को अपर सचिव वित्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई हैं। उनके कार्यकाल के दौरान नर्मदापुरम जिले को प्रदेश् में अलग पहचान मिली है। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button