इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बंगाल की CM ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पीठ और घुटने में आई चोट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर की मंगलवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. मौसम खराब होने के कारण उत्तरी बंगाल में उनका हेलिकॉप्टर लैंड कराया गया. उनका हेलिकॉप्टर जलपाईगुड़ी से उड़ान भरकर बागडोगरा जा रहा था. इस बीच सालुगाड़ा स्थित आर्मी एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. जांच के लिए ममता बनर्जी को कोलकाता हवाईअड्डे से सीधे कोलकाता के SSKM अस्पताल ले जाया गया.

बता दें कि ममता बनर्जी को उनके हेलिकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग के दौरान चोट लग गई. कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें कोलकाता के अस्पताल ले जाया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक झटके के दौरान ममता की पीठ और घुटने में चोट आई है.

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा का दौर देखा गया. कूचबिहार के दिनहाटा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली के एक दिन बाद हिंसा हो गई थी. बताया गया कि यहां टीएमसी के दो गुट आपस में भिड़ गए. इस दौरान एक टीएमसी कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत भी हो गई. कई कार्यकर्ता जख्मी भी हुए.

8 जुलाई को होनी है वोटिंग

दरअसल, बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. वोटिंग से पहले नामांकन के दौरान राज्यभर से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. हिंसा की इन घटनाओं में कई लोग जान भी गंवा चुके हैं.

गोली लगने से 5 लोग हुए जख्मी

बताया जा रहा है कि दिनहाटा के जरीधल्ला में मंगलवार सुबह ये हिंसा फैली. यहां दो गुट आपस में भिड़ गए. इसके बाद गोलीबारी भी हुई. जानकारी के मुताबिक, 5 लोग गोली लगने से जख्मी हुए थे. इनमें से एक बाबू हक की मौत हो गई.

पहुंचने का साधन सिर्फ नाव

यह स्थान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जिले के सबसे पास में है. यहां पहुंचने का साधन सिर्फ नाव है. इतना ही नहीं आशंका जताई जा रही है कि घटना में स्थानीय नेताओं द्वारा बांग्लादेशी अपराधियों का इस्तेमाल किया गया हो. हालांकि, अब स्थिति काबू में है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button