जबलपुरमध्य प्रदेश

चुनाव आयोग भाजपा का रबर स्टैंपः उमंग सिंघार

राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि,भनोत परिवार के बीच भी पहुंचे

जबलपुर यश भारत। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज सुबह अल्प प्रवास पर नगर आगमन हुआ। डुमना विमानतल पर कांग्रेसजनों ने उनका भव्य स्वागत किया उसके उपरांत वे कुछ समय के लिए सर्किट हाउस पहुंची और कांग्रेसजनों से भेंट भी की तथा पूर्व मंत्री चंद्र कुमार भनोत के निवास भी गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सिंघार नगर प्रवास के दौरान स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा अभिषेक चौकसे चिंटू राकेश सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन भी उपस्थित रहे

चुनाव आयोग को बताया भाजपा का रबर स्टैंप

अपने अल्प प्रवास के दौरान श्री सिंघार ने मीडिया से अनौपचारिक चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के द्वारा चलाए जा रहा वोट चोरी को लेकर जो अभियान है वह संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है। हमारे वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने जो खुलासा किया है और जो प्रमाण सामने रखे हैं उसने चुनाव आयोग की पारदर्शिता और कार्य प्रणाली पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे यह साफ हो गया है कि चुनाव आयोग चोरी कर रहा है और भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाने के लिए वोटो की चोरी करवा रही है। यदि मध्य प्रदेश में भी वोटचोरी नहीं हुई होती तो आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होती।

पूरी कांग्रेस पार्टी अपने नेता राहुल गांधी के समर्थन में खड़ी है और हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार है। यदि आवश्यक का पड़ी तो हम इसके लिए हाई कोर्ट का दरवाजा भी जाएंगे और हर हाल में भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से वोटो की जो चोरी हो रही है उसे रोकने का काम करेंगे।

देश के नवनिर्माण में राजीव जी का महत्वपूर्ण योगदान

03 20

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर उनका स्मरण करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भले ही आज भाजपा और उसकी सरकारें डिजिटल इंडिया की बात कर रहे हैं लेकिन सही मायने में संचार क्रांति और सूचना तथा तकनीकी के मामले में राजीव गांधी के प्रयासों और योगदान का महत्वपूर्ण स्थान है। देश को संचार एवं कंप्यूटर से जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है इसे कोई भी नहीं नकार सकता। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे राजीव गांधी के कार्यों से प्रेरणा लेकर उनकी बताये मार्ग पर चलकर कार्य करें वही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

2028 में लहराएगा कांग्रेस का परचम

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पूरी निष्ठा और लगन के साथ कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कम करें। उन्होंने यही दावा किया कि 2028 में होने वाली विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस का न केवल परचम लहराएगा बल्कि यहां कांग्रेस पार्टी सरकार भी बनाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button