जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रानी दुर्गावती चिकित्सालय (लेडी एल्गिन) में शैक्षिक रक्तदान शिविर आयोजित

ब्लड बैंक अधिकारियों ने किया जागरूक

रानी दुर्गावती चिकित्सालय (लेडी एल्गिन) में शैक्षिक रक्तदान शिविर आयोजित

ब्लड बैंक अधिकारियों ने किया जागरूक

जबलपुर, यश भारत रक्तदान महादान है, और इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रानी दुर्गावती चिकित्सालय (लेडी एल्गिन) में शैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। शिविर में मौजूद ब्लड बैंक अधिकारियों ने बताया कि रक्तदान से एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। लेकिन कुछ मरीजों को चार से पांच यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, जिसकी पूर्ति समय पर नहीं हो पाती। ऐसे मामलों में विदाउट एक्सचेंज (बिना किसी से बदले में रक्त लिए) रक्त प्रदान करना पड़ता है, जिससे रक्तदान शिविरों की महत्ता और बढ़ जाती है।

शिविर में मौजूद कन हॉस्पिटल ब्लड बैंक और नायडू मेमोरियल ब्लड बैंक के विशेषज्ञों ने बताया कि लोगों को हर तीन महीने में रक्तदान करना चाहिए। शरीर में रक्त की पूर्ति मात्र दो महीने में पूरी हो जाती है, जिससे स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। नियमित रक्तदान करने से न केवल जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button