जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने रिश्वत लेते हुए पंचायत सचिव को रंगेहाथों पकड़ा

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने रिश्वत लेते हुए पंचायत सचिव को रंगेहाथों पकड़ा

 

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इंदौर ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए सांवेर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गिरखेड़ा के सचिव ओम गुप्ता को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता रोहित वर्मा ने 24 जुलाई 2025 को EOW में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि पंचायत सचिव ओम गुप्ता उनके काम का नक्शा पास करने के एवज में ₹20,000 की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

1754040834 Untitled 5 copy

शिकायत की पुष्टि होने के बाद, EOW ने एक रणनीति तैयार की और आज आरोपी को रंगेहाथों पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया। योजना के अनुसार, शिकायतकर्ता को अरविंदो टोल टैक्स के पास, ग्राम पंचायत गिरखेड़ा के कार्यालय में रिश्वत की पहली किश्त ₹10,000 देने के लिए भेजा गया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को रिश्वत दी, उसने पहले से तय संकेत दिया, जिसके बाद EOW की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ओम गुप्ता को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 (सी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी श्री कन्हैयालाल डांगी ने किया, जिसमें इंस्पेक्टर राजेश साहू, कैलाश चंद्र पाटीदार, आमोद सिंह राठौर, सब-इंस्पेक्टर पूनम सिंह और अन्य अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर अभी भी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button