जबलपुरमध्य प्रदेश
मंडला मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी बने डॉ. मयंक चंसौरिया
मंडला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया

भोपाल,यशभारत। मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एक प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए डॉ. मयंक चंसौरिया को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मंडला का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
जारी आदेश के अनुसार डॉ. मयंक चंसौरिया वर्तमान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में प्राध्यापक के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मंडला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
राज्य शासन के इस आदेश के तहत डॉ. चंसौरिया मंडला मेडिकल कॉलेज से संबंधित प्रशासनिक और समन्वय कार्यों की निगरानी करेंगे।







