जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

धोखेबाज कॉलोनाइजर पर ईओडब्ल्यू का शिकंजाः एफआईआर दर्ज की

भोपाल यशभारत। जनता को धोखे में रखकर लाखों रूपए हड़पने वाले उज्जैन के एक कॉलोनइजर पर आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो ने शिकंजा कसते हुए एफआईआर दर्ज की है।जानकारी के अनुसार प्रकोष्ठ मुख्यालय में पंजीबद्ध शिकायत की जांच के दौरान पाया गया कि, ऋतुराज सिंह चौहान पिता मानसिंह चौहान 2. जसराज शर्मा पिता मदनलाल शर्मा 3. सोनू पिता श्री लाल शर्मा 4. पुष्पराज सिंह पिता हुकुमसिंह चौहान द्वारा शहरी क्षेत्र में गौरी नन्दन परिसर कॉलोनी, में प्लॉट काटकर आम जनता को विक्रय किये गये किन्तु उक्त कॉलोनी के संबंध में कॉलोनाईजर द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, कॉलोनी सेल, नगर निगम तथा रेरा से आवश्यक अनुमनियां प्राप्त नही की गई। कॉलोनाईजर द्वारा उक्त कॉलोनी को विकसित करने के पूर्व संबंधित अनुमतियां प्राप्त करने के लिये जो राजस्व शासन को भुगतान करना था उसका पालन नहीं करके कॉलोनाईजर द्वारा शासन को राजस्व की हानि कारित की गई है। दशरथ नंदन कॉलोनी में कॉलोनाईजर द्वारा कॉलोनी विकसित करने के लिये शासन द्वारा निर्धारित विकास कार्य जैसे पानी, बिजली, सड़क का झूठा वादा कर प्लॉट विक्रय कर ग्राहकों के साथ धोखधड़ी की गई परन्तु उपरोक्त सुविधाओं का विकास नहीं किया गया। जांच उपरांत ईओडब्लयू द्वारा उज्जैन स्थित गौरी नन्दन परिसर कॉलोनी एवं दशरथ नंदन कॉलोनी के कॉलोनाईजर के विरूद्ध थ्.प्.त्. दर्ज की गई है। भूमि सर्वे क्रमांक 3268ध्3 पर गौरी नन्दन परिसर कॉलोनी, ग्राम चिंतामण जवासिया, उज्जैन एवं भूमि सर्वे क्रमांक 138ध्2, ग्राम चिंतामण जवासिया पर दशरथ नंदन कॉलोनी

जांच में पाई गई अनियमिततायें
गौरी नन्दन कॉलोनी में टी एण्ड सी पी, नगर निगम, कॉलोनी सेल, रेरा आदि से कॉलोनी की वैध अनुमति प्राप्त नहीं की गई। शासन को राजस्व की हानि कारित की गई। ग्राहकों (प्लॉट खरीदने वालों) के साथ धोखाधड़ी की गई मूलभूत सुविधाओं यथा-पीने का पानी, बिजली, सड़क एवं सीवर लाईन विकसित करने का वायदा कर विकास नहीं किया गया। दशरथ नन्दन कॉलोनी में ई०डब्ल्यू०एस० के नियमों का उल्लंघन किया गया। आज दिनांक तक दोनो कॉलोनियों का कार्यपूर्णता प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button