सिविल लाइन में डबल मर्डर मामलाः वीडियो में लाल स्कूटी में पहले आरोपी निकला फिर पीछे से जाते हुई नजर आई नाबालिक बेटी

जबलपुर, यशभारत। सिविल लाइन रेलवे क्वाटर में पिता-पुत्र की जघन्य हत्या मामले में पुलिस को एक वीडियो हाथ लगा है जिसमें लाल स्कूटी में पहले आरोपी जाता दिख रहा है जबकि कुछ देर पीछे से नाबालिक बेटी गेट के बाहर जाते हुई दिख रही है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है, पूरे प्रकरण को पुलिस बाीरिकी से जांच में जुटी हुई है।
सितंबर महीने में की थी छेड़छाड़ की शिकायत
सिविल लाइन थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि सितंबर 2023 में मुकुल के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की गई थी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया है।
पत्नी की पिछले साल हो चुकी है मौत
राजकुमार की पत्नी आरती विश्वकर्मा की एक साल पहले मौत हो चुकी है। मई 2023 में परिवार वाले वैष्णो देवी गए थे। यहां पत्नी की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद मौत हो गई।
एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया आरोपी छत के रास्ते से अंदर घुसा है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के बारे में पता किया जा रहा है। शव को पीएम के लिए भिजवा दिया गया है।