जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा की जीवन यात्रा पर बनी डॉक्यूमेंट्री जल्द होगी रिलीज

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता अजय चिटनिस ने बनाई प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा की जीवन यात्रा पर बनी डॉक्यूमेंट्री जल्द होगी रिलीज

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता अजय चिटनिस ने बनाई प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री

जबलपुर, यश भारत। राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा के जीवन पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री जल्द ही दर्शकों के सामने होगी। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्माण मशहूर फिल्म निर्माता अजय चिटनिस ने किया है, जो अब तक 150 से अधिक प्रेरणादायक बायोपिक बना चुके हैं। इन फिल्मों में कई प्रसिद्ध वकीलों, कलाकारों और समाजसेवियों की कहानियां दर्शाई गई हैं। विवेक तन्खा ने इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर कहा, दिल्ली में एक मुलाकात के दौरान फिल्म निर्माता अजय से चर्चा हुई। उन्होंने मेरी जीवन यात्रा को समझा और पाया कि इसमें एक सकारात्मक संदेश छुपा है। इसके बाद 22 घंटे की शूटिंग कर उन्होंने 65 मिनट की एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री तैयार की।
उन्होंने आगे कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री सिर्फ मेरी कहानी नहीं बल्कि एक विचारधारा है कि कानून का पेशा कितना प्रभावशाली हो सकता है। यह पेशा न केवल न्याय की रक्षा करता है, बल्कि समाज को दिशा देने की भी क्षमता रखता है। हमें इस ताकत का सही दिशा में उपयोग करना चाहिए ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

चंबल में होगा डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन

विवेक तन्खा ने जानकारी दी कि जल्द ही रोटरी क्लब के सहयोग से चंबल क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां इस डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया जाएगा। इस आयोजन में 500 से अधिक डॉक्टरों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा, समाज सेवा केवल जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी नहीं होती, बल्कि हर नागरिक को अपनी सफलता का उपयोग समाज की भलाई के लिए करना चाहिए। जब हम अपने संसाधनों और ज्ञान को जनकल्याण में लगाते हैं, तो समाज में खुशहाली आती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App