जबलपुरमध्य प्रदेश

स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल विजय नगर में आयोजित किया गया डॉक्टर्स डे समारोह , शामिल हुए शहर के वरिष्ठ चिकित्सक

जबलपुर, यशभारत। आज स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल की विजय नगर शाखा में डॉक्टर्स डे समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ । इसके उपरांत स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गान की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज की डीन एवं वरिष्ठ स्त्री चिकित्सक डॉ गीता गुईन , डॉ मयंक चंसोरिया , डॉ सचिन उपाध्याय उपस्थित थे । समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ गीता गुईन ने छात्रों को अपने जीवनचर्या में अनुशासन, पौष्टिक आहार व्यायाम इत्यादि के महत्व को समझाया । कार्यक्रम में छात्रों ने भी मुख्य अतिथि से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछ कर अपने शंका का समाधान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मनमीत कोहली जी ने उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपना बहुमूल्य समय देकर ,आज छात्र छात्राओं के बीच उपस्थित होकर उनके प्रश्नों का समाधान किया ,इसके लिए वे अपनी संस्था की ओर से उनकी आभारी हैं । स्टेमफील्ड संस्था के संचालक श्री पर्व जायसवाल जी ने चिकित्सकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपकी उपस्थिति के बिना हम अपने स्वस्थ जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते । संस्था की चेयर पर्सन श्रीमती मधु जायसवाल जी, एवं डायरेक्टर श्रीमती सुप्रिया जायसवाल जी ने भी इस महत्वपूर्ण दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button