जबलपुरमध्य प्रदेश

स्वर्णकार सोशल ग्रुप सोनी वेलफेयर का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

एक दूसरे को दी पर्व की शुभकामनाएं

जबलपुर,यशभारत। स्वर्णकार सोशल ग्रुप सोनी वेलफेयर सोसायटी के द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन समदड़िया मॉल जलसा लॉन में दीप उत्सव के साथ भगवान लक्ष्मी गणेश के सामने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम के अतिथि श्री सुरेश सराफ, विनोद सोनी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

जिसमें सर्वप्रथम सोशल ग्रुप के दंपत्ति सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली पर्व की बधाई दी और साथ ही सोनी बेलफेयर के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान शॉल श्रीफल देकर किया गया एवं महिलाओं के द्वारा एक-एक बढ़कर रांगोली सजाई गई. आगामी नव वर्ष की तैयारियों पर चर्चा की गई। स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ दीपावली मिलन समारोह संपन्न हुआ, जिसमें एड. सुनील राजश्री सोनी, सुशील कामिनी सोनी, महेन्द्र विमलेश सराफ, संतोष मनीषा, महेन्द्र सीमा छनिया, राजू रत्ना सोनी, अशोक कल्पना सोनी, प्रमोद पुष्पा सराफ, मिलन रागिनी सोनी, पंकज गुंजा सोनी, सुनील संगीता सोनी, कन्हाई निशा सोनी एवं सोनी वेलफेयर सोसायटी के सैकड़ो सदस्यगण उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का मंच संचालन एड. सुनील सोनी, अशोक शिवगंगा ने किया एवं आभार प्रदर्शन महेन्द्र छनिया, संतोष देवांश ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button