भोपालमध्य प्रदेश

बड़े तालाब में कूदी महिला को गोताखोरों ने मौत के मुंह से निकाला

बड़े तालाब में कूदी महिला को गोताखोरों ने मौत के मुंह से निकाला

भोपाल, यशभारत। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित बड़ा तालाब में सोमवार को एक महिला ने अचानक छलांग लगा दी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। गोताखोरों ने बिना समय गंवाए तालाब में उतरकर महिला की तलाश की। नगर निगम के गोताखोर मोहम्मद मदर फेस खान और शेख आसिफ खान तलैया ने साहस और सतर्कता का परिचय देते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण महिला की जान बच गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गोताखोरों की बहादुरी की जमकर सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button