भोपालमध्य प्रदेश

सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड के पास से धराया जिला बदर बदमाश

सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड के पास से धराया जिला बदर बदमाश

भोपाल,यशभारत। राजधानी की तलैया थाना पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर शहर की सीमा में अवैध रूप से घूम रहे एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार तीन महीने के लिए भोपाल और इसके आस-पास के जिलों की सीमाओं से निष्कासित किया गया था, लेकिन वह गुपचुप तरीके से शहर में ही पनाह लिए हुए था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आज शुक्रवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक जिला बदर अपराधी सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की। टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में लिया।

30 दिसंबर से लागू था निष्कासन आदेश
पकड़े गए आरोपी की पहचान सोम कुचबंदिया (30 वर्ष), निवासी तिलक मार्केट, इतवारा के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा 30 दिसंबर 2025 को आरोपी के खिलाफ निष्कासन आदेश पारित किया गया था। इस आदेश के तहत आरोपी को आगामी 3 माह तक भोपाल और उससे लगे राजस्व जिलों की सीमाओं से बाहर रहना था। आदेश की जानकारी होने के बावजूद आरोपी शुक्रवार दोपहर करीब 01:30 बजे शहर में घूमता पाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button