जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जिला ग्रामीण के लिए दूसरे दौर की रायशुमारी शहपुरा बेलखेड़ा और चरगवां के कार्यकर्ताओं से चर्चा, केंद्रीय पर्यवेक्षक रवि बहादुर सिंह तीन दिवसीय प्रवास पर

जबलपुर यश भारत। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत ग्रामीण अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हरिद्वार के विधायक रवि बहादुर सिंह का बुधवार को आगमन हुआ। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने पहले दिन शहपुरा में आयोजित बैठक में शहपुरा के साथ ही चरगवां बेलखेड़ा के कार्यकर्ताओं को न केवल संबोधित किया बल्कि उनसे रायशुमारी और चर्चा भी की। इस बैठक में उनके साथ पूर्व मंत्री राजेंद्र मिश्रा के अलावा जबलपुर ग्रामीण के प्रभारी विधायक रजनीश सिंह और विधायक विक्की पटेल भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि इसके पहले भी अभी जबलपुर प्रवास पर आ चुके हैं और उसे दौरान उन्होंने पनागर पाटन और सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर बैठकें ली थी और ग्रामीण अध्यक्ष के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं का पक्ष भी सुना था। बुधवार को शहपुरा में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे जिसमें प्रमुख रूप से ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ नीलेश जैन पूर्व विधायक संजय यादव कांग्रेस नेता दिनेश यादव प्रमोद शुक्ला परमलाल अहवासी राजकिशोर पटेल ब्लॉक अध्यक्ष रामबाबू सिंह और दुर्जन पटेल दुर्गेश पटेल बब्बू यादव रामकिशोर पटेल बल्ली रजक सुनील जैन ताहिर खोखर बबुआ शुक्ला शिव नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस की महिला और पुरुष कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

गुरुवार को बरगी विधानसभा की बैठक

ग्रामीण अध्यक्ष चुनाव के लिए जारी कवायद के बीच बरगी विधानसभा क्षेत्र की बैठक पूर्व में ब्लॉक अध्यक्ष के निधन के कारण स्थगित हो गई थी। यह बैठक अब गुरुवार 26 जून को आयोजित होने वाली है जिसको लेकर ग्रामीण कांग्रेस द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button