भोपाल

आसमान से बरसी आफत, जलमग्र हुई राजधानी के सडक़ें  – जाम में फंसे लोग, यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित

आसमान से बरसी आफत, जलमग्र हुई राजधानी के सडक़ें
– जाम में फंसे लोग, यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
भोपाल यशभारत। प्रदेश में पिछले तीन दिन से भारी बारशि का दौर जारी है। कई जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज व रेड अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल मं बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में जल जमाव हो गया है। शहर के कई मुख्य मार्ग जल जमाव के चलते डूब गए। कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। बुधवार सुबह करीब 6 बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर सुबह 11 बजे तक चला। हालात यह थी कि हबीबगंज नाका, दुग्ध संघ चौराहा, सुभाष नगर के मार्ग बारिश में डूब गए थे। जल जमाव का असर शहर के यातायात पर पड़ा। यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो गई थी। दरअसल वाहन चालकों के लिए सडक़ पर जगह ही नहीं थी। पानी इतना अधिक जमा हुआ था कि कई वाहन बंद भी हो गए थे। लोगों को धक्का देकर वाहन निकालना पड़ा। लोगों का कहना था कि बारिश के पूर्व नाले और नालियों की साफ सफाई नहीं होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
रोड पर डूबे वाहन
मुख्य मार्गों सहित कई निचले इलाकों में पानी भरने की वजह से वाहन भी डूब गए। बारिश से डैम और तालाब का जलस्तर भी बढ़ रहा है। पुराने शहर के निचले इलाके, साकेत नगर एम्स रोड, हबीबगंज नाका, सहित कई जगहों पर जल जमाव हो गया। चेतक ब्रिज पर जाम की स्थिति बन गई। भोपाल नगर निगम लोगों की परेशानियों को कैसे दूर कर पाएगा इसका जवाब किसी के पास नही है।
महिला व बच्चे हुए परेशान
भगवती नगर आसाराम नगर फेस 3 में महिला बच्चे बुजुर्ग हुए परेशान हो गए। नहर की साफ सफाई नहीं होने से जल जमाव हुआ लोगों के घरों में पानी जमा हा गया था। पिछले दो महीने से जिला प्रशासन नगर निगम जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को गुहार लगाई, लेकिन इसके बाद भी कलियासोत नहर की सफाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि नहर का पानी झुग्गी बस्तियों में भर रहा है। आगे भी जल भराव की स्थिति बनेगी क्योंकि कई कॉलोनियों का बरसात का पानी इस नहर से निकलता है।
बैरसिया से नरसिंहगढ़ भोपाल जाने वाला मार्ग बंद
सुबह 9 बजे हुई बारिश के चलते बैरसिया से नरसिंहगढ़ भोपाल जाने वाला मार्ग बंद हो गया। गांव के सरपंच और रहवासियों ने अधिकारियों को सूचना दी। बैरसिया निवासी आशुतोष शर्मा ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है। पार्वती ब्रिज क्षतिग्रस्त होने के बाद आस्थाई रास्ते से वाहन निकाले गए।
रुक रुक कर हुई बारिश
राजधानी भोपाल में रुक रुक कर बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में हुई बारिश के चलते जल जमाव हो गया। कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी जमा हो गया था। जिन इलाकों में पानी जमा हुआ वहां के वीडियो व फोटो भी सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई है। लोगों के मुताबिक बारिश के दौरान व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। कई बार प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से समस्या के बारे में बताया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल समेतत आधा दर्जन जिले हैं जहां पर बारिश होगी। मानसून का मजबूत सिस्टम एक्टिव होने के कारण बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक वेस्ट्रर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम का मिजाजब बदला हुआ है। इसके चलते बारिश के हालत बने हुए हैं। काले घने बादल भी लगातार छाए हुए हैं। मानसून टर्फ और एक लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव है।
8 इंच तक हो सकती है बारिश
भोपाल में बादलों ने डेरा डाला हुआ है, कई बार दिन में भी शाम और रात का अहसास हो रहा है। कभी भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 8 जिले ऐसे भी जहां पर 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है।
इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच मंदसौर, रतलाम, सीधी, सिंगरौली, मंडला, डिंडौरी और बालाघाट में अति बारिश का अलर्ट हैं। वहीं भोपाल, उज्जैन, आगर मालवा, शाजपुर, राजगढ़, देवास, विदिशा, रायसेन, शिवपुरी, निवाड़ी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, महैर, शहडोल और अनूपपुर में भारी बारिश की संभावना है। इंदौर, ग्वालियर व जबलपुर में बारिश का यलो अलर्ट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button