भोपालमध्य प्रदेशराज्य

टी आई टी  कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप के बाद डायरेक्टर कार्यमुक्त  एनएसयूआई ने किया  प्रदर्शन 

टी आई टी  कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप के बाद डायरेक्टर कार्यमुक्त  एनएसयूआई ने किया  प्रदर्शन 

भोपाल,। राजधानी भोपाल स्थित टी आई टी कॉलेज एक बार फिर विवादों में घिर गया है। कॉलेज के डायरेक्टर अरुण कुमार पांडेय पर छात्राओं द्वारा छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए गए, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। छात्र संगठन एन एस यू आई  ने इस घटना के विरोध में शुक्रवार को कॉलेज परिसर में  प्रदर्शन किया, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने आरोपी डायरेक्टर को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया। हृस्ढ्ढ भोपाल जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में संगठन ने कॉलेज प्रशासन और पुलिस पर आरोप लगाया कि वे मामले को दबाने की कोशिश कर रहे थे। तोमर ने कहा चार दिन पहले छात्राओं ने छेड़छाड़ की शिकायत की थी

1748594742 WhatsApp Image 2025 05 30 at 1.47.46 PM

, लेकिन पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने सिर्फ खाना पूर्ति कर मामला दबाने की कोशिश की। एनएसयूआई ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर डायरेक्टर अरुण पांडेय की बर्खास्तगी की मांग की थी, जिस पर कॉलेज प्रबंधन ने कार्यवाही करते हुए उन्हें कार्यमुक्त कर दिया।  महिला सशक्तिकरण सभा से पहले गंभीर आरोप एन एस यू आई  के जिला उपाध्यक्ष अमित हटिया ने इस पूरे प्रकरण पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भोपाल में दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिला सशक्तिकरण सभा होनी है और सभा स्थल से मात्र 500 मीटर दूर एनएसयूआई ने कॉलेज में छात्राओं के साथ इस तरह की घिनौनी वारदात हो रही है। सरकार सभा की तैयारियों में लगी है लेकिन महिलाओं की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। तोमर ने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने डायरेक्टर को भले ही कार्यमुक्त कर दिया है, लेकिन अब संगठन की मांग है कि पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करे और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में  मुख्य रूप से वंश कनोजिया, अनिमेष गोंडली, हर्ष पटेल, समर सिद्दीकी, योगेश सोनी, अन्य कई एन एस यू आई  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button