जबलपुरमध्य प्रदेश

धुआंधार हादसा: तीन दिन बाद 2 किलोमीटर दूर मिला युवक का शव

नारियल निकालने के दौरान फिसल गया था पैर

जबलपुर यशभारत। भेड़ाघाट के धुआंधार जलप्रपात में गिरे युवक का शव तीन दिन बाद घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर सरस्वती घाट नर्मदा नदी में मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

जानकारी के अनुसार भेड़ाघाट निवासी 30 वर्षीय बसंता भूमिया धुआंधार से नारियल निकालने के दौरान उसका पैर फिसल गया था इसी दौरान असंतुलित होकर नर्मदा में गिर गया था। घटना के बाद से ही एसडीआरएफ, होमगार्ड और स्थानीय गोताखोरों की टीम द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। तेज बहाव और गहराई अधिक होने के कारण तलाश में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

आज सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में शव तैरते हुए देखा, जिसकी सूचना तुरंत भेड़ाघाट थाना पुलिस को दी गई। पहचान होने पर परिजनों को खबर दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button