भोपालमध्य प्रदेश

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

एयर एंबुलेंस, टेली मेडिसिन और ‘सार्थक ऐप’ से बढ़ रहा सुधार

सिकल सेल स्क्रीनिंग और ‘निरोगी काया’ अभियान से जनता को मिला लाभ

भोपाल,यशभारत। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हाल ही में राज्य सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण पर विशेष ध्यान दे रहा है, जिसके परिणामस्वरूप कई क्षेत्रों में राज्य ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।

 तकनीकी विस्तार और आपातकालीन सेवाएं
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार इजाफा किया जा रहा है। मरीजों तक बेहतर पहुँच सुनिश्चित करने के लिए टेली मेडिसिन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वहीं, गंभीर आपातकाल के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। सेवाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए ‘सार्थक ऐप’ का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है।

 स्वास्थ्य अभियानों में राष्ट्रीय पहचान
शुक्ल ने जानकारी दी कि राज्य ने कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियानों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है इस अभियान के तहत व्यापक स्क्रीनिंग (जांच) की गई, जिसमें मध्य प्रदेश ने पूरे हिंदुस्तान में पहला स्थान बनाया है। जनजातीय क्षेत्रों में गंभीर सिकल सेल रोग की प्रभावी स्क्रीनिंग का कार्य किया गया है।17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चले इस अभियान से महिलाओं और उनके परिजनों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। राष्ट्रीय टीबी मुक्त अभियान के तहत उपचार के मामलों में मप्र ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

चिकित्सा शिक्षा संस्थानों का पुनर्निर्माण
बुनियादी ढांचे के सुधार पर जोर देते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 2003 के पूर्व के पुराने मेडिकल कॉलेजों का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए इन कॉलेजों का सर्वेक्षण कराया जा रहा है और इनकी डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) भी तैयार कराई गई है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवा और मजबूत चिकित्सा शिक्षा का बुनियादी ढांचा प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button