जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
विक्टोरिया अस्पताल में दिल्ली की टीम का धावा: ओपीडी से लेकर, सुरक्षा और पार्किग व्यवस्था की ली जानकारी


जिला अस्पताल विक्टोरिया में आज सुबह दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की टीम पहंुची। टीम के आते ही विक्टोरिया में हड़कंप मच गया। 3 सदस्यीय टीम ने सबसे पहले ओपीडी का निरीक्षण किया इसके बाद केजुल्टी की व्यवस्थाएं देखी। टीम के द्वारा सुरक्षा से जुड़े मानकों पर विक्टोरिया स्टाफ से चर्चा की गई साथ ही पार्किंग व्यवस्था के बारे में सवाल-जवाब किया गया। उल्लेखनीय है कि विक्टोरिया के कायाकल्प के लिए दिल्ली की टीम का निरीक्षण हुआ इसके आधार पर ही विक्टोरिया की व्यवस्थाओं को लेकर नंबर मिलेंगे फिर शासन उस स्तर से व्यवस्थाओं के फंड उपलब्ध कराएगा।