जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसी को क्या मिला?

नई दिल्ली, ईएमएस। एक बार फिर से दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आज वसंत वैली और द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल में मेल भेजा गया है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई और अपनी जांच शुरू कर दी है। जांच में अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, जिससे धमकी की सच्चाई का पता चल सके। इसके पहले भी दिल्ली के स्कूलों को 14 और 15 जुलाई को इस तरह के धमकियों भरे मेल भेजे जा चुके हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, आज सुबह से अब तक कुल 4 स्कूलों को धमकी मिल चुकी है। दिल्ली के स्कूलों को धमकी भरे मेल पिछले तीन दिनों से मिल रहे हैं। आज बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल वसंत वैली और द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल को मिला है। इसके पहले 3 स्कूलों नेवी चिल्ड्रेन स्कूल (चाणक्यपुरी), ष्टक्रक्कस्न पब्लिक स्कूल (द्वारका सेक्टर-16) और ष्टक्रक्कस्न स्कूल (प्रशांत विहार) को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। वहीं, 15 जुलाई को सेंट थॉमस स्कूल (द्वारका सेक्टर-19) और दिल्ली यूनिवर्सिटी के नोर्थ कैंपस के सेंट स्टीफन कॉलेज को भी धमकी मिल चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button