जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में होमगार्ड सैनिक की मौतः फांसी लगाकर की खुदकुशी, निलंबन होने से तनाव में था

जबलपुर, यशभारत।
खमरिया थाना अंतर्गत सस्पेंड होमगार्ड कर्मी ने रविवार शाम फांसी लगा ली। वह सस्पेंड चल रहा था। पुलिस के अनुसार घाना के गोकुलनगरी निवासी राजकुमार पासी (38) होमगार्ड कर्मी था। जबलपुर में ही पदस्थ होमगार्ड कर्मी सस्पेंड चल रहा था। तब से तनाव में था। घर में परिवार के सदस्य नहीं थे। तभी होमगार्ड कर्मी ने दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। तब तक होमगार्ड कर्मी की मौत हो चुकी थी। होमगार्ड कर्मी के द्वारा फांसी लगाए जाने का कनेक्शन तीन वर्ष पूर्व बुजुर्ग की हत्या से जोड़ा जा रहा है। जिसमें पड़ोसी के द्वारा होमगार्ड के ऊपर भी एफआईआर कराई गई थी। पुलिस के अनुसार तभी से होमगार्ड कर्मी सस्पेंड चल रहा था। जिसके कारण होमगार्ड कर्मी तनाव में रहता था। होमगार्ड कर्मी ने आखिर फांसी किन कारणों से लगाई। इसकी पुष्टि नहीं की जा रही हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button