बारिश में बिजली के खम्बों में फैला करंट, दो मवेशियों की मौत

बारिश में बिजली के खम्बों में फैला करंट, दो मवेशियों की मौत
-जान लेवा साबित हो रहे बिजली के खम्बे
भोपाल यशभारत।
राजधानी में एमबीईबी के बारिश से पहले शहर में रखरखाव के नाम पर की गई भारी बिजली कटोती की पोल खुलती जा रही है। बिजली विभाग की लापरवाही से आए दिन लोगों की जान जा रही है। बारिश के पहले की दौर में बिजली के खम्बों में फैले करंट से हर दिन किसी न किसी के मौत होने की खबर सामने आ रही है। आज सुबह करोंद इलाके मेंं बिजली के खम्बे में फैले करंट से दो मवेशियों की जान चली गई। इससे पहले एक मासूम की भी करंट से मौत हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक करोंद के बिलाल कॉलोनी वार्ड नंबर 78 में बिजली के खम्बे में आज सुबह करंट फैल गया। बारिश के दौरान खम्बे में फैले करंट की चपेट में आने से दो मवेशियों की तड़प-तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब पांच बजे की है। स्थानिय लोगों में करंट के डर के साथ ही बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर काफी नाराजगी है।







