जबलपुरमध्य प्रदेश

बांद्रा–पटना एक्सप्रेस में सीटीआई पर चाकूओं से हमला

सुरक्षा पर उठे सवाल पैंट्रीकार मैनेजर पर मामला दर्ज

जबलपुर यशभारत। बांद्रा से चलकर पटना जाने वाली एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान सीटीआई भगवान सिंह पर पैंट्रीकार मैनेजर द्वारा चाकू से हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज घटना में सीटीआई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रेन में हड़कंप मच गया और यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी ने आरोपी पैंट्रीकार मैनेजर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उक्त घटना जबलपुर रेल मंडल के नरसिंहपुर स्टेशन की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सीटीआई भगवान सिंह ट्रेन के पैंट्रीकार में पानी की जांच कर रहे थे जो नकली था इसी दौरान पैंट्रीकार से संबंधित अनियमितताओं को लेकर सीटीआई ने पैंट्रीकार मैनेजर अंशुल से पूछताछ की। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर पैंट्रीकार मैनेजर एवं कर्मचारी ने एक राय होकर धारदार हथियार से सीटीआई पर हमला कर जेब रखे 9250 भी लूट लिए ।हमले में सीटीआई को गंभीर चोटें आईं।घटना के तुरंत बाद रेलवे स्टाफ और यात्रियों की मदद से घायल सीटीआई को सुरक्षित किया गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।

रेल कर्मचारियों में आक्रोश

रेलवे कर्मचारियों और टिकट चेकिंग स्टाफ में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। कर्मचारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान सीटीआई पर हमला सीधे तौर पर रेलवे की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की सुरक्षा पर हमला है। कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और ट्रेन में ड्यूटी कर रहे स्टाफ को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।फिलहाल जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button